LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

तिसरी में अज्ञात हमलावरों ने गुरुवार की शाम मुंद्रिंका यादव पर फायरिंग, बाल-बाल बचे, बेटे के हत्या में शामिल आरोपियों पर शक

गिरिडीहः
गिरिडीह के तिसरी थाना इलाके के सीएमआई तालाब के समीप गुरुवार की देर शाम चार से पांच की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने एक साथ कई रांउड गोली फायरिंग किया है। फायरिंग की घटना तिसरी निवासी मुंद्रिका यादव के साथ हुआ है। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक लोगों में दहशत का माहौल रहा। लेकिन मुंद्रिका यादव पर फायरिंग करने वाले कौन लोग थे, और क्यों फायरिंग किया। यह फिलहाल स्पस्ट नहीं हुआ है। वैसे घटना के बाद फायरिंग करने वालों में शामिल एक आरोपी को ग्रामीणों द्वारा दबोच कर तिसरी पुलिस के हवाले किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल तिसरी थाना प्रभारी पिक्कू प्रसाद कुछ भी बताने से इंकार कर रहे है। तो दुसरी तरफ डीएसपी संजय राणा भी मामले में जानकारी होने से इंकार किया है। जानकारी के अनुसार तिसरी निवासी मुंद्रिका यादव गुरुवार की शाम करीब छह बजे तिसरी चाौक में चाय पीकर अपने बाईक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तिसरी के सीएमआई तालाब के समीप जैसे भुक्तभोगी घर घुसने के लिए बाईक खड़ा किया। तो पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति ने मुंद्रिका यादव पर पहले एक रांउड गोली फायरिंग किया। इस दौरान भुक्तभोगी बचने में सफल रहे। भुक्तभोगी के घर के समीप नीम व आम के पेड़ के समीप से एक के बाद एक दो रांउड गोली फायरिंग हुआ।

कई रांउड गोली चलने के बाद मुंद्रिका यादव सीएमआई तालाब के समीप बस्ती में घुस कर अपनी जान बचाएं। और सहयोग के लिए हल्ला करना शुरु किया। तो काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी। घटना के दौरान ग्रामीणों ने ही तिसरी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दिया। और एक खोखा भी तिसरी पुलिस को सौंपा गया। तो एक आरोपी को भी पकड़ कर तिसरी पुलिस को सौंपने की बात कही जा रही है। गोली फायरिंग करने वालों को मुंद्रिका यादव ने पहचानने की बात कहते हुए कहा कि उनके बेटे के हत्याकांड में शामिल आरोपियों ने ही उन पर फायरिंग किया है। क्योंकि आने वाले 28 नवंबर को भुक्तभोगी मुंद्रिका यादव को अपने बेटे के हत्याकांड को लेकर गवाही देने के लिए जमुई कोर्ट जाना था।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons