LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

पशुपालन विभाग द्वारा लाभुकों के बीच मवेशियों का किया गया वितरण

  • 16 लाभूकों को मिला योजना का लाभ

गिरिडीह। गावां पशुपालन कार्यालय में शनिवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत कल्याण एवं पशुपालन विभाग द्वारा 16 लाभुकों के बीच बकरा और बकरी का वितरण किया गया। इस मौके पर बीडीओ महेन्द्र रविदास, बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह व पशुपालन पदाधिकारी डॉ राम कृष्ण बाउरी उपस्थित थे। इस दौरान पशुपालन विभाग के द्वारा 11 और कल्याण विभाग द्वारा 5 लाभुकों के बीच बीडीओ, बीस सूत्री अध्यक्ष व पशुपालन पदाधिकारी ने बकरा व बकरी का वितरण किया।

मौके पर बीडीओ महेंद्र रविदास ने कहा कि यह वितरण आम लोगों को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से जोड़ने के लिए किया गया है। इससे पशुपालक किसान और आदिवासी वर्ग के लोग इसका समुचित पालन पोषण कर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं। बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बकरी दी गई है। पशुपालन पदाधिकारी डॉ राम कृष्ण बाउरी ने कहा कि पशुपालन और कल्याण विभाग द्वारा 20 लाभुकों को इस योजना से आच्छादित करने का लक्ष्य है। कहा कि शीघ्र ही 25 लाभुकों के बीच बत्तख का चूजा भी बांटा जायेगा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons