LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

तिसरी में भी भारत बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे माले, झामुमो व कांग्रेस कार्यकर्ता

नेताओं ने कहा केन्द्र सरकार किसानों पर जबरन थोपना चाहती है काला कानून

गिरिडीह। किसान बिल के विरोध में किसान संगठनों द्वारा भारत बन्द के समर्थन में करीब 7 बजे तिसरी चैक में भाकपा माले, झामुमो और कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकार नारेबाजी की।
संबोधित करते हुए भाकपा माले के प्रखंड अध्यक्ष जय नारायण यादव ने कहा की किसानों के ऊपर जो तीन काले कानून थोपे गये है उसकी किसानों को जरूरत नहीं है। मोदी सरकार किसानांे के ऊपर जबरन काला कानून थोपने का काम कर रही है। झामुमो नेता रिंकु बरनवाल ने कहा कि अगर कृषि बिल सही होता तो किसानो को सड़क पर अन्दोलन करने की जरुरत नहीं पड़ती। आज पुरे देश के लोग इस बिल के खिलाफ सड़क पर उतर कर अपना आक्रोश जता रहा है। ऐसे मंे किसानों के हित की बात करने वाले मोदी सरकार को बिल को वापस ले लेना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान मंटू शर्मा, मुन्ना यादव, अरविंद मुर्मू, सुरेश मराण्डी, अनिल हेम्ब्रोम, गंगाराम टुडु सहित सेकड़ों कार्यकर्ता मौजुद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons