LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

अग्रसेन संघ ने श्री श्याम भवन में मनाई महाराज अग्रसेन की जयंती

  • प्रभात फैरी निकालकर सदस्यों ने किया शहर भ्रमण, महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर किया दुग्धाभिषेक

गिरिडीह। नवरात्र के मौके पर गिरिडीह अग्रसेन सेवा संघ की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन किया गया। श्याम सेवा समिति में आयोजित अग्रसेन जयंती की शुरुवात अहले सुबह प्रभात फेरी निकाल कर किया गया। श्री श्याम मंदिर परिसर से निकले प्रभात फेरी में राकेश मोदी, मुकेश जालान, विवेश जालान, डॉक्टर आरआर केडिया, रोहित जालान, नीलकमल भारतीय के साथ शहर के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक मिट्ठू केडिया समेत कई सदस्य शामिल थे।

श्याम सेवा समिति परिसर से प्रभात फेरी निकल कर शहर का भ्रमण करते हुए अग्रसेन चौक पहुंचा। जहां महाराज अग्रसेन के आदमकद प्रतिमा पर सदस्यों ने सामूहिक रूप से महाराज अग्रसेन का दूग्धाभिषेक किया और पूजा अर्चना भी की। अहले सुबह निकले प्रभात फेरी में मारवाड़ी समाज के काफी संख्या में भक्त शामिल हुए। प्रभात फेरी वापस श्याम मंदिर पहुंच कर समाप्त हुआ। जहां सदस्यांे ने महाराज अग्रसेन की श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना की और भोग लगाया। पूजा में भी काफी संख्या में भक्तो की भीड़ जुटी थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons