LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

अपराधियों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस ने चलाया अभियान, 61 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

  • डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर हुई कार्रवाई

गिरिडीहा। गिरिडीह सहित पूरे प्रदेश में अचानक बढ़ते अपराध को देखते हुए डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर गिरिडीह पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाते हुए हत्या, लूट, दुष्कर्म विभिन्न मामलों में संलिप्त 61 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा के नेतृत्व में रविवार की मध्य रात्रि से इस विशेष अभियान की शुरुआत की गई और सोमवार की सुबह तक 61 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। विभिन्न मामलों में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए पुलिस कप्तान दीपक कुमार शर्मा ने की है।

बताया जाता है कि प्रदेश में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सभी जिलों के एसपी को आवश्यक कारवाई का निर्देश दिए थे। डीजीपी का निर्देश मिलते ही गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने तुरंत ही सभी एसडीपीओ, डीएसपी, इंस्पेक्टर व थानेदार के संग मीटिंग करते हुए विभिन्न मामलों में फरार चले रहे अभियुक्तों गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। एसपी का निर्देश मिलते ही गिरिडीह के सभी थाना क्षेत्र में एक साथ अभियान शुरू किया गया और विभिन्न थानों क्षेत्रों 61 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया गया कि विशेष अभियान में हत्या का एक, नक्सल कांड का एक, दहेज हत्या के मामले में एक, डकैती के चार, आईटी एक्ट मामले में एक, पोक्सो के तीन, दुष्कर्म के तीन, महिला प्रताड़ना के तीन, कोयला चोरी के चार, चोरी के दो, उत्पाद अधिनियम के 1, एससी-एसटी के तीन, जुआ अधिनियम का एक, फॉरेस्ट एक्ट के तीन समेत 61 अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में आये हैं. इन सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons