LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

लंबे समय के बाद गिरिडीह-धनबाद रोड के बड़कीटांड़ जंगल के यात्रियों से हुई लूट

  • पेड़ गिराकर अपराधियों ने दी लूट की घटना को अंजाम
  • करीब आधा दर्जन वाहनों से दो लाख की लूट की संभावना, महिलाओं के जेवर भी छीने

गिरिडीह। गिरिडीह-धनबाद रोड स्थित ताराटांड़ थाना इलाके में हथियारबंद अपराधियों ने आधा दर्जन सवारी वाहनों को अपना निशाना बनाते हुए जमकर लूटपाट की। देर रात हुई घटना के दौरान करीब आधा दर्जन वाहन ताराटांड़ थाना से होते हुए बड़कीटांड़ जंगल मोड़ के समीप पहुंचा, तो सड़क पर एक विशालकाय पेड़ गिरा हुआ मिला। जिसे देखकर जैसे ही वाहन रूके अपराधियों ने उनपर हमला करते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार अपराधियों ने सबसे पहले एक गाड़ी को निशाना बनाया गया। जिसमंे महिलाएं भी थी, इस गाड़ी को रोक कर सबों के पास से नगद और महिलाओं से जेवर लूटने के साथ ही करीब 19 हजार लुटा गया। इसके बाद एक बाइक सवार समेत अन्य वाहनों को निशाना बनाते हुए अपराधियों ने आधा दर्जन गाड़ी से लूटपाट किया।

जानकारी के अनुसार एक गाड़ी में बैठे एक व्यक्ति ने ही घटना की जानकारी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही कुछ देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक अपराधियों का गिरोह फरार हो चुका था। फिलहाल ये स्पष्ट नही हो पाया है की अपराधियों के गिरोह ने कितना लूटपाट किया है, लेकिन जो बाते सामने आ रही है उसके अनुसार दो लाख के करीब लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। अपराधियों की संख्या भी दर्जन भर होने की बात कही जा रही है और सारे अपराधी हथियार से लैस थे। इधर देर रात हुए घटना के बाद दूसरे दिन शनिवार को पुलिस सक्रिय हुई, और इलाके में छापेमारी कर रही है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons