LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

आम आदमी पार्टी ने किया स्थानीय नीति और ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण का स्वागत

  • अब विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की बहाली निकालकर नौजवानों को लाभ दे सरकार: कृष्ण मुरारी

गिरिडीह। आम आदमी पार्टी ने हेमंत सरकार द्वारा 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति और ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण बिल का झारखंड कैबिनेट में किये जाने का स्वागत किया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि यह काम 15 नवंबर 2000 को जब झारखंड अलग हुआ था उसी वक्त हो जाना चाहिए था। झारखंड की जनता का वर्षों से चल रहे माँग को पूरा कर हेंमत सरकार ने जन भावनाओं का सम्मान किया है। श्री शर्मा ने कहा कि चुनाव के समय जनता से जो भी वादे राजनीतिक दल करते हैं वो पूरे होने चाहिए। जनता से झूठे वादे नहीं करना चाहिए। जनता भी जागरूक हो गई है वो समझती है कौन दल काम करेगा और कौन नहीं करेगा।

उन्होंने झारखंड सरकार से मांग करते हुए कहा कि कैबिनेट में जो बिल पास हुआ है वो सारे बिल को विधानसभा में शीघ्र पारित कराने का काम करें और विभिन्न विभागों में खाली पदों पर शीघ्र बहाली निकाले। ताकि जल्द से जल्द झारखंड की जनता को इसका लाभ मिल सके।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons