LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

गिरिडीह के लिए मंगलवार की सुबह लेकर आया एतिहासिक पल, गिरिडीह से रांची के लिए चली ट्रेन

  • केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने हरी झंडी दिखाकर रांची इंटरसिटी को किया रवाना
  • डीआरएम व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ट्रेन के विष्टादम कोच में की सफर
  • प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के पहल पर गिरिडीह को मिली ये सौगात: केन्द्रीय मंत्री

गिरिडीह। मंगलवार की सुबह गिरिडीह के लिए एक ऐतिहासिक पल रहा। केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने विधिवत् रूप से हरी झंडी दिखाकर न्यू गिरिडीह स्टेशन से रांची के लिए चलने वाली ट्रेन 03309 रांची इंटरसिटी को रवाना किया। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। ट्रेन को रवाना करने के दौरान केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के अलावे गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक सरफराज अहमद, जमुआ विधायक केदार हाजरा, जिप अध्यक्षा मुनिया देवी, पूर्व विधायक निर्भय शहाबादी सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के साथ डीआरएम कमल किशोर सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के विष्टादम कोच में बैठे और जमुआ स्टेशन तक का लुत्फ उठाया।

इसके पूर्व स्टेशन ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि गिरिडीह के लिए आज का ये पल काफी ऐतिहासिक है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि देश के विकास को लेकर मोदी सरकार नीत नए आयाम लिख रही है। कहा की वर्ष 1871 में गिरिडीह रेलवे स्टेशन बना था। लेकिन ट्रेन की सुविधा कई वर्षो के बाद बहाल हुई। कहा कि करीब 152 सालों के बाद मोदी सरकार ने न्यू गिरिडीह स्टेशन बनने के साथ ही झारखंड की राजधानी के लिए ट्रेन का परिचालन शुरू कराया है। जिसकी जितनी भी सराहना की जाये वह कम है। इस दौरान उन्होंने ट्रेन की समय सारणी को लेकर कहा कि वे इस मामले को लेकर गंभीर है। कहा कि फिलहाल गिरिडीह से रांची के लिए कोई ट्रेन नही थी लेकिन अब गिरिडीह की जनता के लिए गिरिडीह से रांची के लिए ट्रेन की शुरुवात की गई है।

इस दौरान सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा की इस ट्रेन के परिचालन होने से गिरिडीह वासियों को काफी फायदा होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि गिरिडीह से कोलकाता की बोगी छीनने के बाद रांची से गिरिडीह को रेलवे के द्वारा पहला सौगात मिला है। कहा कि ट्रेन का परिचालन सुबह में हो, और रात को लौटे तो लोगों को सुविधा होगी। इस दौरान उन्होंने सलैया स्टेशन में ट्रेन गाड़ी रुकने की मांग की। कार्यक्रम को जमुआ विधायक केदार हाजरा, गांडेय विधायक सरफराज अहमद, पूर्व विधायक निर्भय शहाबादी ने संबोधित किया।

मौके पर डीआरएम कमल किशोर सिन्हा, सिनियर डीसीएम अमरेश कुमार, एओएम रजनीश कुमार. कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव, भाजपा नेता महादेव डूबे, संदीप दंगायच, मुकेश जालान, सुनील पासवान, प्रणव वर्मा, विनय सिंह, दिलीप वर्मा, नेत्री पूनम प्रकाश, रंजन सिन्हा, अजय रंजन, चौंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदीप अग्रवाल, निर्मल झुनझुनवाला, दिनेश खेतान सहित कई लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons