LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

पेड़ काटने के क्रम में एक मजदूर की दर्दनाक मौत

लातेहार के बेदी गांव का रहने वाला था मजदूर

गिरिडीह। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के परसन गांव में शनिवार को पेड़ काटने के क्रम में पेड़ का एक हिस्सा एक मजदूर पर गिर गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम राधेश्याम सिंह बताया जा रहा है और वह लातेहार के बेंगदी गांव का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही एसआई सुनील सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लिप्टस का पेड़ काटने के लिए लगाये गये है 24 मजदूर

मौके पर एसआई ने बताया कि उक्त स्थल पर क्यूल के रहने वाले ठिकेदार पवन कुमार के द्वारा लातेहार के बेंदी गांव से 24 मजदूरों को लकड़ी काटने के लिए लाया गया है। लकड़ी काटने के क्रम में पेड़ का एक हिस्सा मजदूर के उपर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया कि ठिकेदार द्वारा किस आधार पर लिप्टस का पेड़ काटा जा रहा है, उसकी अब तक को जानकारी नही दी गई है। ठिकेदार के साथ ही मजदूर के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। उनके आने के बाद भी आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons