LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के बिरनी में दर्जन भर अपराधियों ने किया घर में डकैती, भय फैलाने के लिए फोड़ा बम

गिरिडीहः
गिरिडीह के बिरनी भलुआ गांव में शाहजाद अंसारी के घर करीब दर्जन भर की संख्या में आएं अपराधियों ने देर रात डकैती की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए शाहजाद अंसारी के घर के बाहर बम विष्फोट भी किया। इसे गृहस्वामी समेत पड़ौसी भी भयभीत हो गए। घटना करीब दो बजे रात का बताया जा रहा है। वहीं दुसरे दिन गुरुवार की दोपहर शाहजाद अंसारी की पत्नी अफसाना खातून ने घटना को लेकर आवेदन दिया। और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गृहस्वामी शाहजाद के अनुसार हथियार से लैस सभी अपराधी नकाब पहने हुए थे, और खिड़की तोड़कर शाहजाद के घर घुसे। इस दौरान अपराधियों ने शाहजाद और उनकी पत्नी अफसाना खातून को बंधक बना लिया। जबकि सभी गहरी नींद में सो चुके थे। लिहाजा, एक साथ दर्जन भर अपराधियों को देख गृहस्वामी व उनकी पत्नी अफसाना भी भयभीत हो गई। अफसाना ने जब विरोध करते हुए हंगामा करने का प्रयास किया, तो अपराधियों ने अफसाना को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए कहा कि चुप रहने को कहा। और एक कमरे के अलमारी में रखे करीब डेढ़ लाख के जेवर लूट लिए, इस दौरान अपराधियों ने घर के बाहर एक बम भी विष्फोट किया। दर्जन भर की संख्या में आएं अपराधियों ने करीब 20 मिनट तक शाहजाद व उसकी पत्नी अफसाना को पिस्तौल का भय दिखाकर घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया। और जेवर लूट कर फरार हो गए।

घटना के बाद गृहस्वामी ने घटना की जानकारी थाना प्रभारी अमरजीत सिंह को दिया। तो बिरनी पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। और जांच में जुट गई। जबकि जानकारी मिलने के बाद बिरनी के उपप्रमुख शेखर समुन भी भुक्तभोगी शाहजाद अंसारी के घर पहुंचे, और घटना की जानकारी ली। हालांकि शाहजाद के घर डकैती करने पहुंचे अपराधियों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाया है। लेकिन पुलिस की मानें तो डकैती की यह घटना किसी मामले में पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons