LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

बिच्छू के काटने से बेहोश हुए 13 वर्षीय अमन के लिए भगवान बनकर सामने आए डॉ फजल

  • सदर अस्पताल के चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद सीपीआर तकनीक से शुरू किया इलाज

गिरिडीह। जहरीले बिच्छू के डंक से एक 13 साल के बच्चे अमन टुडू बेहोश हो गया था। घटना के तुरंत बाद अमन के दादा और परिवार के अन्य सदस्य अमन को पहले गांव के जादू टोना करने वालो के पास ले गए। गांव के तांत्रिक ने अमन को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन अमन की हालत सुधरने के बजाय ओर खराब हो गई।

जिसके बाद अमन के परिजन उसे लेकर गिरिडीह के सदर अस्पताल पहुंचे। जहां अस्पताल के एक डॉक्टर ने 13 साल के अमन टुडू को मृत बता दिया। लेकिन मामले की जानकारी जब डॉक्टर फजल को मिली तो वे अमन के लिए भगवान बनकर सामने आए और इलाज शुरू किया। डॉक्टर फजल ने बच्चे को तुरंत सीपीआर तकनीक देना शुरू किया। जिससे बच्चे की सांस चलने लगी। इसके बाद बच्चे को डॉ फजल ने आईसीयू में एडमिट कर दिया। जिसके बाद बच्चे की हालत में सुधार होना शुरू हो गया।

फिलहाल अमन टुडू का इलाज अब भी गिरिडीह के सदर अस्पताल में चल रहा है। हालांकि इन सबके बीच अक्सर कई मामलों में विवाद के कारण चर्चाओं में रहने वाले गिरिडीह सदर अस्पताल के एक डॉक्टर ने आज धरती के भगवान होने का भी साक्ष्य दिया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons