LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

चिकित्सक बनकर करता था फोन, बैंक खातों से टपा लेता पैसे, गिरिडीह के साइबर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरिडीहः
डाॅक्टर बनकर लोगों के खातों से पैसे उड़ाने वाले समेत तीन साइबर अपराधियों को गिरिडीह के साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में धनबाद के संथालडीह गांव निवासी रामपुकार मंडल, गांडेय के मरगोडीह निवासी मिथिलेश मंडल और कुलदीप मंडल शामिल है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों को साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेत्तृव में ताराटांड थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से सीम कार्ड, मोबाइल फोन समेत कई और समान भी जब्त किए। पुलिस की मानें तो संथालडीह निवासी रामपुकार मंडल ही वह शख्स था। जो झारखंड समेत दुसरे राज्यों के खाताधारकों को फोन कर खुद को चिकित्सक बताकर परिचय देता था। इसके लिए अपराधी रामपुकार मंडल पहले फोन करने वाले खाताधारकों से पता लगा लेता था कि उनके घर किसी बच्चे ने जन्म लिया है। और कोई गर्भवती तो नहीं। इन सारे डिटेल लेने के बाद खाताधारकों को सरकार की योजना के तहत पैसे मिलने का प्रलोभन देकर उनके खातों की डिटेल मांगता। और पलक झपकते खाते से पैसे टपाने में सफल रहता। साइबर थाना पुलिस की मानें तो रामपुकार मंडल यह सारे अपराध अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर पिछले कई महीनों से करता आ रहा था। लेकिन इसी क्रम में पुलिस ने तीनों को गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की रात ताराटांड थाना इलाके से दबोचा। और जेल भेज दिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons