कांके विधायक के खिलाफ पत्नी व पुत्री ने खोला मोर्चा, विधायकी खत्म करने की अपील
झारखण्ड। झारखण्ड के कांके विधानसभा से भाजपा विधायक समरी लाल पर उनकी पत्नी अनीता देवी व पुत्री ने मारपीट व घरेलु हिंसा का आरोप लगाया है। साथ ही अनीता देवी व विधायक की पुत्री ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर विधायक की विधायकी खत्म करने की गुहार भी लगाई है।
मारपीट व जान मारने की धमकी का लगाया आरोप
इस संबंध में अनीता देवी ने विधायक समरी लाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक रोज शराब के नशे में उनके साथ मारपीट करते हैं। वहीं उनकी पुत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पिता शराब के नशे में मारपीट करते हैं साथ ही उनदोनों को जान से मारने की धमकी भी कई बार दे चुके हैं। कहा कि विधायक अपने पद का डर दिखाकर किसी भी थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं होने का धौंस जमाते हैं।
पारिवारिक विवाद में जबरन नाम घसीटा गया: समरी लाल
इधर मामले को लेकर समरी लाल कहा कि मामला घरेलु विवाद का है। कहा कि उनकी पत्नी राजस्थान के झुंझनू में नौकरी करती है। वहीं उनकी पुत्री व दामाद भी घर पर हैं। उन्होने कहा कि विवाद उनके साथ नहीं बल्कि उनकी भाभी के साथ हुआ है। मामला बढ़ने के बाद उनलोगों ने जबरन उनका नाम घसीट लिया है। वहीं पार्टी कार्यालय के पदाधिकारियों ने मामले को विधायक का पारिवारिक मामला बताते हुए कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।
I was studying some of your blog posts on this
website and I believe this site is real informative!
Keep on putting up.Raise blog range