Latestगिरिडीहझारखण्ड

बकरी पालन का दो दिवसीय महिला रिफेशर ट्रेनिंग संपन्न

गिरिडीह। आजीविका उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत एसएचजी महिलाओं का दो दिवसीय बकरी पालन रिफ्रेशर ट्रेनिंग शनिवार को जमुआ के दुम्मा में सम्पन्न हुआ। नाबार्ड और आइडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नाबार्ड गिरिडीह के डीडीएम आशुतोष प्रकाश ने कहा कि बकरी पालन से महिलायें लखपति बनेंगी। उन्होंने कहा कि बकरी पालन का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी एक महिला को चार बकरी और एक बकरा के लिए बैंक लोन का प्रावधान किया गया है। बताया कि लोन का 50 फिसदी अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मार्केटिंग के लिए शीघ्र गोट मार्ट की व्यवस्था की जाएगी। डीडीएम ने कहा कि राष्ट्रीय पशुधन मिशन और मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से भी प्रशिक्षित महिलाओं को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र भी दिया गया।

बकरी पालन शुद्ध लाभ का व्यवसाय

मौके पर मौजूद बैंक ऑफ इंडिया जमुआ के शाखा प्रबंधक वसीम अकरम ने कहा कि बकरी पालन शुद्ध लाभ का व्यवसाय है। बकरी पालन के लिए महिलाओं को पूँजी की कमी नहीं होगी। कहा कि केवल इतना ख्याल रहे कि कि बैंक लोन की वापसी समय पर हो। आइडिया के प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर मुकेश कुमार ने कहा कि कुल 150 महिलाओं को पाँच बैच में दो दो दिनों का रिफ्रेशर ट्रेनिंग दिया जा चुका है। प्रशिक्षित महिलाओं को अतिथियों के द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया गया। मौके पर प्रशिक्षक अशोक कुमार यादव और पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि बकरी पालन का कार्य शुरू होने के बाद भी वे लोग बीच बीच में आकर महिलाओं का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

ये थे मौजूद

कार्यक्रम में सुरेन्द्र शर्मा, उषा वर्मा, ममता देवी, जोधो हजाम, सुषमा वर्मा, कांति देवी, रीता देवी, सुजाता कुमारी, देवंती देवी, सोनी देवी, चम्पा देवी, यशोदा देवी, गीता देवी, ललीता देवी, कमली देवी, दुलारी देवी, उर्मिला देवी, खुशबू वर्मा सहित सभी प्रशिक्षित महिलाएं मौजूद थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons