LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

बीडीओ ने प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

प्रखण्ड मुख्यालय में 30 जनवरी को लगेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर: बीडीओ


गिरिडीह। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के अध्यक्ष और डालसा के सचिव संदीप कुमार बर्तम के मार्गदर्शन में शनिवार को जमुआ प्रखंड के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें प्रखंड स्तर के सभी विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने सभी को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि प्रखंड मुख्यालय में 30 जनवरी को विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें सभी विभाग अपना-अपना प्रदर्शनी लगायेंगे। शिविर के सफल आयोजन को लेकर विचार विमर्श के पश्चात ठोस रणनीति बनाई गई। बैठक में पीएलवी सुबोध कुमार साव, सहदेव साव, मुकेश कुमार वर्मा, महेंद्र प्रसाद वर्मा, नेमचंद प्रसाद वर्मा, हीरा देवी, रंजना सिन्हा, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons