आजीविका महिला ग्राम संगठन के कार्यालय का हुआ उद्घाटन
- संगठन के माध्यम से महिला स्वाबलंबन के साथ ही सामाजिक कार्यों की हुई सराहना
गिरिडीह। गावां प्रखंड स्थित पिहरा में आजीविका महिला ग्राम संगठन कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर व नारियल फोड़कर किया गया। मौके पर सखी मंडल के सदस्यों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन जेएसएलपीएस के सामुदायिक समन्वयक राजीव रंजन राय ने किया। वहीं मुख्य रूप से मुखिया मो. शब्दर अली, पंसस रेणु देवी, पूर्व मुखिया केशव प्रसाद यादव, एसएसभीएम के प्रधानाचार्य विनोद पांडेय, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार सिंह, संतोष साव आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि प्रखंड में संगठन के माध्यम से महिला स्वाबलंबन के साथ-साथ सामाजिक कार्यों का संचालन काबीले तारिफ है। कोविड-19 वेश्विक महामारी के समय भी इनका योगदान काफी सराहनीय रहा है। सखी मंडल के द्वारा कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
मौके पर रामदेव महतो, शालिनी कुमारी, मधुमिता कुमारी, सीमा भारती, यसोदा देवी समेत सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।