गिरिडीह शहर के अरगाघाट में पानी टंकी बनाने वाले फैक्ट्री में आग लगने के साथ ब्लास्ट, चार कर्मी गंभीर रुप से झुलसे
तेज आवाज में हुए ब्लास्टिंग से थर्राया आसपास का इलाका, डेढ़ दर्जन से अधिक सिलेंडर भी था मौजूद
फिलहाल स्पस्ट नहीं कि घनी आबादी में फैक्ट्री संचालन की अनुमति कहां से मिली
गिरिडीहः
शहर के मकतपुर-अरगाघाट के श्रम कल्याण केन्द्र स्थित प्लास्टिक पानी टंकी बनाने वाली फैक्ट्री में गुरुवार की शाम आग लगने के साथ ब्लास्ट हुआ। ब्लास्टिंग में चार कर्मी गंभीर रुप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में यूपी निवासी युवराज सिंह के अलावे गिरिडीह के ही रिंकू दास, गुड्डु और राजू शामिल है। इसमें युवराज सिंह की हालात चिंताजनक बनी हुई है। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए शहर के सदर अस्पताल भेजा गया। जहां चारों का इलाज किया जा रहा है। लेकिन गंभीर रुप से झुलसे युवराज सिंह को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किए जाने की बात कही जा रही है। इधर प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ब्लास्टिंग इतना जबरदस्त था कि आसपास के कई घर थर्रा उठें। शहर के घनी आबादी में हुए ब्लास्टिंग की आवाज के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। घटना के वक्त भी फैक्ट्री के भीतर करीब डेढ़ दर्जन से अधिक काॅमर्शियल गैस सिलेंडर रखा हुआ था। गनीमत रहा कि फैक्ट्री के भीतर रखे गैस सिलेंडर तक आग नहीं पहुंचा था। नही ंतो इलाके में किसी हादसे से भी इंकार नहीं किया जा सकता था। ब्लास्टिंग की घटना शाम करीब सात बजे हुआ। घटना के वक्त भी फैक्ट्री में टंकी निर्माण का काम चल रहा था। ब्लास्टिंग की आवाज सुनकर ही करीब तीन सौ मीटर दूर के लोगों की भीड़ घटनास्थल में जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने कुछ पल के लिए फैक्ट्री गेट को बंद कर दिया। जानकारी मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी रामनारायण चाौधरी पहुंचे। तो अग्निशमन विभाग की गाड़ी के साथ एक एंबूलेस भी पहुंचा। इसी एंबूलेस जख्मी कर्मियों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना को मामूली हादसा साबित करने के लिए प्रयास भी किया गया। फैक्ट्री मालिक मनीष तर्वे गिरिडीह एक समाजिक संस्था के सदस्य बताएं जा रहे है। लेकिन घटना कैसे हुआ, इस पर फैक्ट्री मालिक मनीष तर्वे कुछ भी बोलने से कतरा रहे है। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जिस वक्त फैक्ट्री के भीतर काम चल रहा था। उसी वक्त तेज आवाज के साथ ब्लास्टिंग वाले स्थल पर गैस पाईप लाईन में शार्टसर्किट के कारण आग लगा। और आग ने भीषण रुप ले लिया। इसके बाद आग पाईप लाईन तक पहुंचा। जिसे तेज आवाज में ब्लास्टिंग हुआ।
ब्लास्ंटग की आवाज सुनते ही लोग डर से घर के बाहर निकले। तो देखा कि फैक्ट्री में घटना हुई है। जानकारी के अनुसार पानी टंकी के इस फैक्ट्री में पर्निश समेत कई और ब्रांडेड कंपनियों के टंकी बनाया जाता है। फिलहाल यह स्पस्ट नहीं हो पाया है कि घनी आबादी में फैक्ट्री चलाने के लिए फैक्ट्री मालिक को अनुमति कहां से दिया गया।