झामुमो सरकार में होगा नवडीहा प्रखंड निर्माण का सपना साकार: सोनी
- झामुमो की टीम ने प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र में गांव-गांव का किया दौरा
- 10 जनवरी को आयोजित वनभोज में लगेगा जमावड़ा
गिरिडीह। झामुमो सरकार में होगा नवडीहा प्रखंड निर्माण का सपना साकार। पार्टी इसको लेकर गंभीर है। 10 जनवरी के वनभोज कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों से विशेष मंथन कर रणनीति तय की जायेगी। उक्त बातें रविवार को झामुमो नेत्री व जमुआ की पूर्व प्रमुख सोनी चैरसिया ने जमुआ में कही। कहा कि आशा है कि हेमंत सरकार में नवडीहा प्रखंड का सपना साकार होगा। नवडीहा की जनता को जल्द हीं यह तोहफा मिलेगा। जमुआ झामुमो ने रविवार को झामुमो आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र का दौरा किया। लोगों को झामुमो से जुड़ने और साथ मिलकर चलने का अनुरोध किया। जमुआ झामुमो टीम रविवार को जमुआ के कई सुदूरवर्ती गांवों का भी दौरा किया। दौरे के क्रम में टीम सामुहिक रूप से लोगों से मिला और उन्हें 10 जनवरी को आयोजित वनभोज कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया।
गांव भ्रमण के लिए बनी टीम में शामिल है लोग
टीम में झामुमो नेत्री सोनी चैरसिया, नवडीहा मुखिया प्रतिनिधि ओमप्रकाश माहतो, धोथो मुखिया मो. सलीम अंसारी, खरगडीहा मुखिया चीना खान, लताकी पंसस सुनील चैधरी, पंकज कुशवाहा, अर्जुन राय, मोहनदास माहतो, मो. जाहिद, मुस्लिम अंसारी, हलीम अंसारी, प्रवीण कुमार राणा, सुमन अग्रवाल, गुलाम मियां ने प्रखंड के मिर्जागंज व पूर्वी भाग नवडीहा, चिलगा, महदाडीह, मलुआटांड, कुरहोबिन्दो, गम्हारडीह, इत्यादि गांवों का दौरा कर विभिन्न संगठन के लोगों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और आमजनों से मिला और उन्हें झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के नीति सिद्धान्तों और क्रियाकलापों की जानकारी दी। उन्हें 10 जनवरी को प्रखंड के झारोनदी में वनभोज के लिए आमंत्रित किया।
लोग जता रहे है भरोसा
लोगों ने बताया कि सभी स्थानों पर लोगों ने साथ देने का वादा किया। सभी ने झामुमो में अपना विश्वास जताया और कहा कि हमलोग भी झामुमो का बाट जोह रहे थे। यह बहुत अच्छा हुआ कि झामुमो खुद हमलोगों के द्वार आया है। हम उनका स्वागत करते हैं। कहा कि जिस तरह से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की ओर लोगों का रुझान चल रहा है। आने वाला 10 जनवरी से पहले पूरा जमुआ विधानसभा झामुमो के रंग में रंगा नजर आयेगा। लोगों में झामुमो के प्रति जबरदस्त रुझान है। लोग अपना पेट्रोल पानी खर्च कर झामुमो का झंडा थाम रहे हैं।