LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

वरिष्ठ भाजपा नेता रघुनंदन सिंह का निधन

गिरिडीह। जमुआ प्रखंड के पूर्वी भाग स्थित कैरीडीह निवासी 90 वर्षीय भाजपा नेता रघुनंदन सिंह का शनिवार को आकस्मिक निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया। वे बेहद ही मिलनसार, हंसमुख, मददगार स्वभाव के व्यक्तित्व थे। भाजपा नेता के साथ वे एक समाजसेवी भी थे। उनके निधन से परिजनों सहित आस पास इलाके में शोक छाया हुआ है। वे अपने दो पुत्र विजय व कृष्णा सहित भरा पूरा परिवार अपने पीछे छोड़ गए हैं। स्व रघुनंदन सिंह के निधन पर विधायक केदार हाजरा ने पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बतलाते हुए कहा कि वे अंतिम सांस तक भाजपा के लिए कृतसंकल्पित रहे। युवा समाजसेवी शैलेश सिंह, मुखिया प्रतिनिधि ओमप्रकाश महतो, रविन्द्र सिंह सोलंकी सहित भाजपा नेता, कार्यकर्ता और क्षेत्र के समाजसेवियों ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।

Please follow and like us:
Hide Buttons