LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

खुखरा मोड़ के पास मिला बंद प्लास्टिक में अज्ञात व्यक्ति का शव

  • वाहन से फेंका गया था वाहन, स्थानीय लोगों ने वाहन के नंबर प्लेट पर नही दिया ध्यान
  • शव को कब्जे में लेकर जांच में जूटी पीरटांड़ थाना पुलिस

गिरिडीह। पीरटांड़ थाना क्षेत्र के खुखरा मोड़ में मंगलवार की दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बंद प्लास्टिक में पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अज्ञात वाहन से बंद प्लास्टिक के बोरे को फेंका गया था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। लेकिन कुछ देर बाद जब कुछ लोग उधर से गुजरे, तो देखा कि प्लास्टिक का बोरा खून से लथपथ है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पीरटांड थाना प्रभारी को दिया।

इस क्रम में घटना की जानकारी मिलने पर उक्त स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य जोगेन्द्र तिवारी और बिरजू साहू समेत कई स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे थे।

इधर पीरटांड थाना प्रभारी की मानें तो दोहर करीब चार बजे अज्ञात वाहन से प्लास्टिक में बंद लाश को फेंका गया है। जिसे स्थानीय लोगों ने भी देखा, लेकिन वाहन और उसके नंबर पर किसी की नजर नहीं पड़ी। फिलहाल पीरटांड़ थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons