LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

प्रधान गुरुद्वारा में सिखों के छठे गुरु हरगोबिंद साहिब का मनाया गया प्रकाश पर्व

  • भक्तो ने टेका मत्था, सजा भव्य दरबार, शब्द कीर्तन व अखंड पाठ में शामिल हुए लोग

गिरिडीह। सिख समुदाय के छठे गुरु हरगोबिंद साहिब का प्रकाश पर्व रविवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गुरु हरगोबिन्द जी का भव्य दरबार सजाने के साथ ही एक सप्ताह से चल रहे अखंड पाठ का समापन किया गया। स्थानीय रागी जत्था भाई हरप्रीत सिंह मौके पर शब्द कीर्तन करते दिखे। शब्द कीर्तन का दौर दिनभर चलता रहा।

मौके पर उपस्थित प्रधान सेवक डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया ने बताया कि सिख समुदाय में दो तलवार धारण करने वाले गुरु हरगोबिंद साहिब धर्म की रक्षा के लिए सदेव तत्पर रहते थे। मुगल शासको से धर्म की रक्षा के लिए ही हरगोविंद साहिब जी सिख समुदाय में छठे गुरु का दर्जा हासिल किया।

प्रधान गुरुद्वारे में दिन भर चले धार्मिक अनुष्ठान में सिख समुदाय के लोगों के अलावे कई दूसरे समुदाय के भक्तो ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान पूर्व प्रधान सेवक डॉक्टर अमरजीत सिंह सलूजा, तरणजीत सिंह सलूजा, सतविंदर सिंह सलूजा, जोरवार सिंह सलूजा, हरेंद्र सिंह गिन्नी, सन्नी सिंह सलूजा, ऋषि सलूजा, बलविंदर सिंह सलूजा, रॉबिन चावला, मंजीत सिंह, अंकित सिंह बग्गा, रत्न गुप्ता समेत काफी संख्या सिख समुदाय के भक्त शामिल हुए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons