LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

भव्य शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ मां मथुरासिनी का दो दिवसीय अनुष्ठान

  • जयकारे के साथ किया शहर भ्रमण, पूर्व विधायक ने भक्तों पर की पुष्प वर्षा

गिरिडीह। माहुरी वैश्य समाज की कुलदेवी मां दुर्गे की अवतार मां मथुरासिनी की सोमवार को दो दिवसीय अनुष्ठान की शुरूआत भव्य शोभा यात्रा के साथ शुरू हुई। इस दौरान गिरिडीह के कई हिस्सों में मां मथुरासिनी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसी क्रम में शहर के भंडारीडीह स्थित माहुरी छात्रावास से भी मसाहुरी वैश्य महासभा की ओर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैंकड़ो की संख्या में समाज के युवक, युवतियां, महिलाएं-पुरूष शामिल हुए और उत्साह के साथ जयकारा लगाते हुए शहर भ्रमण किया।

इस दौरान माहुरी छात्रावास से निकले इस शोभा यात्रा में एक रथ पर मां मथुरासिनी की स्वरूप लिए नन्ही बच्ची को बिठाया गया था। जबकि इसके पीछे समाज के लोगांे की भीड़ जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। मौके पर मकतपुर रोड में पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी और उनके समर्थको द्वारा पुष्प वर्षा किया जा रहा था। शहर भ्रमण करते हुए शोभा यात्रा वापस माहुरी छात्रावास पहुंच कर समाप्त हुआ। जहां पुजारी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना शुरू हुई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons