LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

गिरिडीह-जमुई में जानलेवा शराब के धंधेबाज को तिसरी पुलिस ने दबोचा, सौंपा चकाई थाना को

गिरिडीहः
चुनाव को देखते हुए इंटरस्टेट बैठक में जमुई पुलिस द्वारा गिरिडीह पुलिस को सौपें गए टॉप-10 अपराधियों और माओवादियों को दबोचने का अभियान जारी है। इसी क्रम में एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिले गुप्त सूचना के आधार पर चकाई से फरार अवैध शराब के धंधेबाज को तिसरी पुलिस ने कानीचिहार गांव से दबोचने में सफलता पाया। जानकारी के अनुसार कानीचिहार गांव से दबोचा गया अवैध शराब का धंधेबाज रामचन्द्र मुर्मु को गिरफ्तार कर तिसरी पुलिस ने शुक्रवार को जमुई के चकाई पुलिस को सौंप दिया। फरार अपराधी रामचन्द्र मुर्मु एक शातिर धंधेबाज था, और जमुई के चकाई थाना कांड संख्या 32/21 मामले में पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। इसी क्रम में एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ नीरज सिंह के नेत्तृव में तिसरी थाना प्रभारी ने पुलिस जवानों के साथ कानीचिहार गांव में छापेमारी कर उसे दबोचा। तिसरी पुलिस की मानें तो रामचन्द्र मुर्मु को लेकर एसपी को गुप्त सूचना मिला, इसके बाद गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया। क्योंकि रामचन्द्र मुर्मु गिरिडीह-जमुई के सीमावर्ती इलाके में जानलेवा महुआ शराब का अवैध कारोबार करता था। जब चकाई पुलिस की दबिश पड़ता, तो यह भाग कर तिसरी आ जाता था। और इसी क्रम में यह तिसरी पुलिस के हत्थे चढ़ा। इस दौरान तिसरी पुलिस ने रामचन्द्र मुर्मु को चकाई पुलिस को सौंप दिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons