LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

ई मैक्स कंप्यूटर एजुकेशन ने किया सर्टिफिकेट डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम का आयोजन

  • उच्च शिक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर की शिक्षा ग्रहण जरूरी: सईद अख्तर

गिरिडीह। गिरिडीह के बुलाकी रोड स्थित ई मैक्स कंप्यूटर एजुकेशन के द्वारा रविवार को सर्टिफिकेट डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सईद अख्तर उपस्थित हुए। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक नागेश्वर, ई मैक्स के कांसलर मुस्कान, आयशा, नरगिस एवं एक्सट्रीम क्लासेज की टीम के कश्मीरी, सिमरन समेत टीम के सभी लोगों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सईद अख्तर ने बताया कि आज के दौर में शिक्षा का कितना महत्व है। साथ ही साथ कहा कि हर छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने करियर को बेहतर बनाने के बारे में सोचने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज के समय में हर किसी के लिए खास कर युवा पीढ़ी के लिए कंप्यूटर की शिक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण हो गई है। इसलिए आज के दौर में कंप्यूटर की शिक्षा ग्रहण करना भी अति आवश्यक है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons