LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

सामाजिक कार्यकर्ता ने अपने स्व0 पति की याद में स्कूल के बच्चों के बीच बांटे स्टेशनरी सामान

गिरिडीह। उसरी बचाओ अभियान की कोर कमिटी की सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता कुसुम सिन्हा के द्वारा मंगलवार को अपने दिवंगत पति स्व0 भूपेंद्र प्रसाद सिन्हा की याद में विभिन्न सरकारी विद्यालयों के लगभग 400 बच्चों के बीच स्टेशनरी का वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों के बीच उसरी नदी के महत्व पर चर्चा भी की गई। इस दौरान मौके पर मौजूद भाजपा नेता नुनुलाल मरांडी, कुसुम सिन्हा, पुत्र कुमार राजीव, पुत्रवधू कुमारी रितिका, उसरी बचाओ अभियान के राजेश सिन्हा, प्रभाकर कुमार, सोमनाथ केसरी, रामजी प्रसाद यादव, कृष्ण मुरारी शर्मा, मिथुन चंद्रवंशी, लखन गुप्ता ने स्व0 भूपेंद्र प्रसाद सिंह को याद कर उन्हे श्रद्धांजलि दी।

स्टेशनरी वितरण करने की शुरुआत शहर के बरमसिया स्थित प्राथमिक विद्यालय से की गई। जहां लगभग 60 बच्चों के बीच कॉपी, कलम, चॉकलेट, बिस्कुट आदि का वितरण किया गया। उसके बाद सभी अरगाघाट स्थित प्राथमिक विद्यालय व शीतलपुर रविदास टोला स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहुंचे और बच्चों के बीच उपरोक्त स्टेशनरी का वितरण किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons