LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

तिसरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

  • सरकारी व गैर सरकारी कार्योलयों में फहराया गया तिरंगा

गिरिडीह। जिले के तिसरी प्रखंड में भी गणतंत्र दिवस के मौके पर सरकारी कार्यालय एवं गैर सरकारी कार्यालयों में बड़े ही धूमधाम से तिरंगा फहराया गया। तिसरी ब्लॉक के परिसर में प्रमुख राजकुमार यादव ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। झंडोत्तोलन में मुख्य रूप से बिडीओ बिनोद कुमार सिंह, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, उपप्रमुख बैजू मरांडी, सुनील पांडा, लक्ष्मण मोदी मोजूद थे।

तिसरी थाना परिसर में इंस्पेक्टर बिरेंद्र टोपो अपने कार्यालय के बाहर झंडोतोलन कर तिरंगे को सलामी दी। वहीं थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने थाना परिसर में झंडोत्तोलन किया। तिसरी पंचायत भवन में तिसरी मुखिया किशोरी साव ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। वन विभाग कार्यालय में वनपाल अमर विश्वकर्मा ने झंडोत्तोलन किया।

तिसरी के डीपीएस स्कूल में प्रिंसिपल जन्मजय प्रिदर्शी अपने शिक्षक एवं स्कूल के बच्चो के साथ बड़े ही धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाते हुए तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा गीत संगीत के कार्यक्रम की प्रस्तुती की गई। वहीं आर्य पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल सुनील कुमार राय के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

इधर तिसरी चंदौरी पंचायत के चंदौरी बाजार में भाजपा के चंदौरी मंडल अध्यक्ष रबिंद्र पंडित और तिसरी प्रखंड के भाजपा कार्यालय में तिसरी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने तिरंगा फहराया। जबकि तिसरी ब्लॉक के किसान भवन के बगल में माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने झंडोतोलन किया। गायत्री मंदिर में समाजसेवी नारायण यादव ने झंडोत्तोलन कर तिरंगा फहराया। मौके पर भाजपा के चंदौरी महामंत्री सुनील साव, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल नरेश यादव, कपिल यादव, मुन्ना गुप्ता ,मुन्ना राणा, मंटू शर्मा आदि लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons