LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

गिरिडीह में सरकारी महिला कर्मी का पहला सम्मेलन संपन्न, जलसहिया, स्वास्थ आबा कर्मी हुई शामिल

गिरिडीहः
राज्य सरकारी महिला मजदूर मोर्चा के गिरिडीह इकाई का सम्मेलन शनिवार को पहली बार आयोजित किया गया। सम्मेलन में आंगनबाड़ी कर्मी, स्वास्थ सहिया संघ, जलसहिया संघ की सदस्याओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान सम्मेलन में जिले से 400 सौ से अधिक महिला कर्मियों ने हिस्सा लिया। जबकि सम्मेलन में झामुमो अध्यक्ष संजय सिंह लोस और विस चुनाव में हर राजनीतिक दलों को घोषणा पत्र जारी करे कि राज्य सरकारी महिला कर्मियों को किसी वेतन से लेकर अन्य मुद्दों पर कोई परेशानी नहीं होने दिया जाएगा। घोषणा पत्र के बाद भी महिला कर्मी आर्थिक रुप से शोषण की जाती है तो सरकार के खिलाफ आंदोलन भी किया जाना चाहिए। इधर सम्मेलन में जानकारी दिया गया कि आगामी सात जनवरी को सरकारी महिला कर्मियों का बड़ा सम्मेलन का आयोजन होना है। जिसमें सदर विधायक सोनू के साथ सांसद प्रतिनिधी उषा कुमारी समेत कई शामिल होगें। वहीं पहली बार हुए सम्मेलन में दिव्या देवी, रुपलाल महतो, सरिता देवी, सितारा प्रवीण, अंशुलता स्वरुप, मंजू देवी, गुड़िया देवी, माला पांडेय, नीतू देवी, संगीता कुमारी, रीना देवी, बबिता देवी, सुरज मुनी, गायत्री देवी समेत कई महिला कर्मी मौजूद थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons