LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

इंटक ने मनाई मजदूर नेता स्व0 रामचंद्र मिश्रा की 13वी पुण्यतिथि

  • स्व0 मिश्रा के द्वारा किए गए कार्यों को किया याद

गिरिडीह। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (इंटक) के बैनर तले बुधवार को सीसीएल के ओपन कास्ट खदान के पास खेल मैदान में मजदूर नेता, शिक्षाविद, मानवाधिकार कार्यकर्ता स्व0 रामचंद्र मिश्रा की 13वी पुण्यतिथि मनाई गई। सभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के उपाध्यक्ष रमेश कुमार झा ने की। वहीं संचालन असंगठित इंटक के अध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य मनोज दास ने किया।

मौके पर मौजूद कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सह युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय रामचंद्र मिश्र मानवाधिकार की लड़ाई लड़ते थे। जिसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा ने उन्हें मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान का अध्यक्ष भी बनाया था। उन्होंने जिस प्रकार से मंडल कारा में शिक्षा का अलख जगाया था वह काफी उल्लेखनीय है। उन्होंने पारा शिक्षकों के साथ संकुल साधन सेवी एवं प्रखंड साधन सेवी की लड़ाई भी सर्व शिक्षा अभियान में लड़ी थी। उनके द्वारा ही बीआरपी सीआरपी महासंघ का गठन किया गया था।

इस दौरान असंगठित इंटक के अध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य मनोज दास ने बताया कि स्वर्गीय मिश्रा अपनी श्रमिक राजनीति की शुरुआत राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दुबे के संसर्ग में आकर किए थे। इसके बाद ही इंटक की माइका यूनियन को स्व0 मिश्रा ने काफी आगे बढ़ाया था। वहीं रमेश झा ने कहा कि स्वर्गीय रामचंद्र मिश्र ने तत्कालिन मुख्यमंत्री के सहयोग से चिलगा पंचायत से लेकर सुदूरवर्ती इलाकों में स्कूल खुलवाया था।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons