भाजपा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, कांग्रेस और हेमंत सरकार से मांगा जवाब
- बालू, कोयला और शराब की अवैध कमाई से झारखंड हुआ कलंकित: केदार हाजरा
गिरिडीह। राज्यसभा सांसद धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों से आईटी रेड में बरामद नगद 300 करोड़ रूपये न सिर्फ कांग्रेस नेता के भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है बल्कि सरकार के लिए भी गले की फांस बनती दिख रही है। भाजपा भी इस मामले को पूरी तरह से कैच कर रही है। इसी क्रम में रविवार को भाजपाईयों ने सड़क पर उतरकर हेमंत सरकार और कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में जमुआ विधायक केदार हाजरा, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू, चुन्नूकांत, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, सुभाष चंद्र सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, भाजपा नेता सह पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह की अगुवाई में काफी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शहर के सर्कस मैदान में जमा हुए। जहां से सभी हाथों में हेमंत सरकार और कांग्रेस विरोधी नारे की तख्ती लिए शहर भ्रमण करते हुए बड़ा चौक पहुंचे और हेमंत सरकार के साथ कांग्रेस के खिलाफ भी जमकर हल्ला बोला।

बड़ा चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा कि हर हाल में कांग्रेस और हेमंत सरकार को जवाब देना होगा की कांग्रेस सांसद धीरज साहू के पास 300 करोड़ कहा से आए, कितने सालों से कांग्रेस सांसद धीरज साहू अपने शीर्ष नेता सोनिया और राहुल गांधी के साथ हेमंत सरकार के काले कमाई को लूटने में व्यस्त थे। जमुआ विधायक ने कहा की आईटी रेड ने हेमंत सरकार और कांग्रेस के मजदूर और गरीब प्यार को सब के सामने ला दिया है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू व चुन्नूकांत ने कांग्रेस और हेमंत सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जब कभी भाजपा नेताओं को झूठे केस कांग्रेस शासित सरकार फंसाती है तो हेमंत सरकार और कांग्रेस समेत तमाम विपक्ष छाती पिटना शुरू कर देता है और अब जब कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से देश के इतिहास में सबसे बड़ी काली कमाई बरामद हुई है तो विपक्षी दल खामोश है। किसी की जुबान तक नही खुल रही है। सभा को भाजपा नेता यदुन्दनन पाठक, नारायण पांडे, पूनम प्रकाश समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।
प्रदर्शन में भाजपा नेता प्रकाश सेठ, किसान मोर्चा के दिलीप बर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रंजीत राय, रंजीत राय, संजीत सिंह पप्पू, हरमिंदर सिंह बग्गा, मनोज संघई, रंजीत मरांडी, मिथुन चन्द्रवंशी, श्याम प्रसाद गुप्ता, नवीन सिन्हा, नवनीत सिंह, मोती लाल उपाध्याय, भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार, तनुजा सहाय, कुसुम सिन्हा, किरण पांडे समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।