जयंती पर याद किए गए महान वैज्ञानिक सर जेसी बोस, अभाविप ने किया माल्यार्पण
- गिरिडीह से गहरा लगाव रहा था महा वैज्ञानिक जेसी बोस का: रंजित राय
गिरिडीह। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा गुरुवार को महान वैज्ञानिक सर जेसी बोस की जयंती मनाई गई। इस दौरान पूर्व कार्यकर्ता सह सीनेट सदस्य रंजीत राय, प्राचार्य मुन्ना कुशवाहा सहित कई अभविप कार्यकर्ताओं ने झंडा मैदान स्थित सर जेसी बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया।
मौके पर पूर्व अभाविप कार्यकर्ता रंजित राय ने कहा कि महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का गिरिडीह से गहरा नाता रहा है। उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस गिरिडीह की ही भूमि पर लिये थे। कहा कि आज भी गिरिडीह में मकान है जिस मकान में उन्होंने अंतिम सांस ली थी और उनके मकान में आज भी उनकी वह तिजोरी मौजूद है। जिसे आज तक खोला नहीं गया है जेसी बोस के मकान को अब विज्ञान भवन बना दिया गया है। इसी में वो तिजोरी रखी हुई जिसे दो बार खोलने का कार्यक्रम निर्धारित किया था, लेकिन दोनों बार मिसाइल मैन और देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक व उस समय के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम आजाद साहब नहीं आ सके। परिणाम स्वरूप तिजोरी का रहस्य आज भी बरकरार है।
नगर मंत्री उज्जवल तिवारी ने कहा कि गिरिडीह सहित पूरे देश और दुनिया के लोग आज भी जानने को उत्सुक हैं कि आखिर तिजोरी में सर जेसी बॉस की क्या निशानी या शोध को रखा गया है। कहा कि हो सकता है कि तिजोरी मेें ऐसी भी जानकारियां हो जिससे दुनिया को नई दिशा मिलती। मगर तकलीफ की बात है कि जिला प्रशासन के साथ ही यहां के चुने हुए तमाम जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के कारण आज तक तिजोरी को नही खोला जा सका है।
इस दौरान अभाविप नगर मंत्री उज्जवल तिवारी, सह मंत्री मंटू मुर्मू, बबलू यादव, रोहित बरनवाल, कॉलेज मंत्री नीरज चौधरी, विकाश वर्मा, संध्या मिश्रा, विशाखा कुमारी, गुलशन यादव, पृथ्वी कुमार, नीरज सिंह सहित कई छात्र छात्राएं मौजूद थे।