दो अलग अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो की मौत
- स्थानीय न्यूज चैनल के पत्रकार के पिता को अज्ञात ट्रक चालक ने मारी टक्कर, मौत
गिरिडीह। गिरिडीह जिले के दो अलग अलग थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह हुए सड़क हादसे में दो लोगांे की मौत हो गई। पहली घटना जिले के बगोदर थाना इलाके के बगोदर सरिया रोड स्थित अंबाडीह मोड़ में हुई। जहां गैस सिलेंडर लोड ट्रक और चार पहिया वाहन वैगनआर के बीच हुए जोरदार टक्कर में मंजलाडीह निवासी युवक की मौत मौके पर हो गई। जबकि इसी घटना में तीन लोग घायल हो गए।

इधर जिला मुख्यालय के मुफ्फसिल थाना इलाके के सिहोडीह में शनिवार की सुबह स्थानीय लोकल न्यूज चैनल के कैमरामेन मनोज कुमार राम के पिता सरयू राम को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दिया। घटना के बाद सरयू राम को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के क्रम में चिकित्सकांे ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक शनिवार की सुबह दुकान खोलने घर से सिहोडीह जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक ने सरयू राम को टक्कर मार दी और फरार हो गया। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना से पूरा परिवार मर्माहत है।