LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहजम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

बयान के विरोध में गिरिडीह महिला चाौपाल ने किया सीएम नीतिश कुमार का पुतला दहन

गिरिडीहः
महिलाओं पर बिहार सीएम नीतिश कुमार द्वारा दिए गए बयान का विरोध अब तेज होता जा रहा है। गुरुवार को ही गिरिडीह महिला चाौपाल के बैनर तले भाजपा की महिला नेताओं ने सीएम नीतिश कुमार को पुतला दहन किया। झंडा मैदान से निकल कर महिला चौपाल सह भाजपा की महिला नेताओं ने इस दौरान शहर भ्रमण करते हुए टावर चौक पहुंची। जहां महिलाओं ने नीतिश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। और बिहार सीएम का मानसिक संतुलन बिगड़ने की बात हवाला देते हुए कहा कि उम्र बढ़ने के साथ उनका बयान महिलाओं के प्रति इस तरह का आना नारी शक्ति का अपमान है। और सीएम नीतिश कुमार को इसकी कीमत चुकानी होगी। इधर पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा नेत्री सह महिला चाौपाल की संस्थापिका शालिनी वैशखियार, कुसुम सिन्हा, रीना मंडल, मीना गुप्ता, लता वर्मा, नीतू शोला, रीना शर्मा, प्रीति गुप्ता, किरण सिंह, बेबी देवी, कविता देवी समेत कई महिलाएं मौजूद थी।

Please follow and like us:
Hide Buttons