देवघर में आयोजित राज्य स्तरीय कैडेट और सिनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे गिरिडीह के प्रतिभागी
- तीन दिनों तक चलने वाले प्रतियोगिता में शामिल हुई गिरिडीह की टीम
गिरिडीह। देवघर स्थित स्पोर्ट्स कंपलेक्स, कुमैठा में 8 से 10 नवंबर तक आयोजित होने वाले 23वें झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर एवं 9वें झारखंड राज्य स्तरीय कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह की टीम भी भाग ले रही है। मंगलवार को गिरिडीह से सात सदस्यीय टीम कोच आकाश कुमार स्वर्णकार और टीम मैनेजर मोहमद कुर्बान अली के साथ देवघर के लिए रवाना हुई। टीम में कृतिका बर्मन, पल्लवी साहा, सौरभ कुमार, अभिजीत सिंह, नयन भट्टाचार्य और नितिन कुमार शामिल है।
मौके पर मौजूद जिला ताइक्वांडों संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि देवघर में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता झारखंड ताइक्वांडो संघ के देख रेख देवघर जिला ताइक्वांडो के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें राज्य भर के विभिन्न जिलों से लगभग 600 खिलाड़ी भाग लेंगे। कहा कि इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया िकइस टूर्नामेंट में गिरिडीह के खिलाड़ी अपने अपने आयु और वजन वर्ग में स्वर्ण पदक जीत के अपना स्थान झारखंड टीम में जरूर पक्का करेंगे।
मौके पर जिला ताइक्वांडो संघ के मनोहर वर्मा, ज्योति कुमार, रोहित रॉय, शशिकांत विश्वकर्मा, राजकुमार, पंकज कुमार और अन्य खिलाड़ी तनिषा आर्या, सूफी परवीन, ज्यैनब परवीन, कोमल कुमारी, श्लोक कुमार, कृतार्थ, आयुष और अर्पिता ने देवघर रवाना होने के कारण सभी खिलाड़ियों को शुभकमनाए दी।