साइबर अपराध के मामले में गिरिडीह पहुंची मुंबई पुलिस, दो अपराधियों को किया गिरफ्तार
- मुंबई की नर्स के खाते से से उठाएं थे 50 हजार रूपये
गिरिडीह। साइबर अपराधियों की तलाश में मुंबई पुलिस शनिवार की रात गिरिडीह पहुंची और प्रकाश वर्मा और राजा तुरी नामक साइबर अपराधियों को दबोच लिया। वहीं माता रमा बाई आंबेडकर मार्ग थाना के एसआई एकनाथ चंद्रकांत के नेतृत्व में थाना के एएसआई रोहित और कॉस्टेबल रविवार को दोनांे अपराधियांे को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गई। गिरफ्तार अपराधियों में प्रकाश वर्मा बेंगाबाद प्रखंड के बेलातांड़ गांव का रहने वाला है, लेकिन छह माह पूर्व वह गिरिडीह सर्किट हाउस में बतौर मैनेजर काम कर चुका था। जबकि दूसरा अपराधी राजा तुरी मुफ्फसिल थाना इलाके के सेंट्रलपीठ का रहने वाला है।
मुंबई थाना के एसआई एकनाथ के अनुसार दोनो अपराधियों ने तीन माह पहले अगस्त में मुंबई के रमा बाई आंबेडकर मार्ग थाना इलाके के हॉस्पिटल संत जार्ज हॉस्पिटल की नर्स ज्योतिषी बराय के बैंक खाते से 50 हजार की ठगी कर लिया था। वहीं दो दिन के पूछताछ के दौरान प्रकाश वर्मा और राजा तुरी ने कबूला की वे दोनो मिलकर पिछले कई माह से कई बैंक खाता धारकों के खाते से लाखो रुपए फर्जी लिंक भेज कर उड़ा चुके थे। इसी क्रम में मुंबई के संत जार्ज हॉस्पिटल की नर्स ज्योतिषी के मोबाइल में उनका टूरिज्म पासपोर्ट का डेट खत्म होने का भय दिखाकर रिन्यूअल करने का हवाला देते हुए एक फर्जी लिंक भेजा, और उसके खाते से 50 हजार की ठगी कर ली।
जिसकी जानकारी भुक्तभोगी नर्स ने मुंबई के रमा बाई आंबेडकर मार्ग थाना पुलिस को दिया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आईपी एड्रेस के आधार पर दोनो अपराधियो के घर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।