LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहजम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

फेसबुक पर लड़की का फर्जी आईडी बनाकर चाौथी शादी करने के आरोपी युवक को गिरिडीह के साइबर थाना पुलिस ने दबोचा, विहिप और परिजन के सक्रियता से बची पीड़िता

गिरिडीहः
गिरिडीह के डुमरी में फेसबुक पेज पर फर्जी आईडी से विवाहिता को प्रेमजाल में फंसाने वाले फंसाकर और उसका अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी सद्दाम अंसारी को गिरिडीह के साइबर थाना पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रही। गिरफ्तार आरोपी सद्दाम पहले से शादीशुदा है और तीन-तीन शादी कर चुका है। तो एक पत्नी से आरोपी का बच्चा भी है। जबकि विवाहिता भी 11 वर्षीय बच्चे की मां है। मामला दो समुदाय से जुड़ा हुआ है। लिहाजा, मामले को गंभीर देख साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी साइबर थाना प्रभारी को पीड़िता के आवेदन पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु किया। और आरोपी सद्दाम को उस वक्त दबोचा, जब आरोपी सद्दाम जबरन पीड़िता को पारसनाथ स्टेशन से कोलकाता लेकर जा रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर सद्दाम को पुलिस ने गिरफ्तार किया। लेकिन गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में इस आरोपी ने कबूला कि गिरिडीह के डुमरी की महिला से उसकी पहचान फेसबुक पर ही हुआ था। क्योंकि आरोपी सद्दाम ने काजल कुमारी का फर्जी आईडी फेसबुक पर तैयार किया। और जब काजल कुमारी के इसी आईडी पर डुमरी की पीड़िता की नजर पड़ी, तो पीड़िता ने पिछले माह अगस्त में ही सद्दाम का फ्रेेंड रिक्वेस्ट स्वीकार की। इसके बाद दोनों में पर्सनल नंबर पर चैंटिग होना शुरु हुआ। बात आपस में मिलने तक पहुंच गया। इसके बाद आरोपी सद्दाम पीड़िता से डुमरी के एक होटल में मिला। किसी लड़की के बजाय सद्दाम को देख विवाहिता भी चौंक गई।
और किसी तरह से उसे दूर होने का प्रयास की। लेकिन आरोपी ने उसे अपने बातों में ऐसा उलझाया कि वह उसके साथ गिरिडीह के गांवा के एक होटल जाने के लिए तैयार हो गई। जहां होटल में ही आरोपी सद्दाम द्वारा पीड़िता का यौन शोषण किए जाने की बात भी कहा जा रहा है। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी उतार लिया। और उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। जब पीड़िता ने विरोध करना शुरु की, तो सारे फोटो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देना शुरु कर दिया। और शनिवार को पारसनाथ स्टेशन पहुंचने को कहा। इसी बीच पूरे मामले की जानकारी परिजनों और हिंदु संगठन विहिप के गुड्डु यादव को मिला। तो तो परिजन के साथ विहिप नेताओं ने मामले की शिकायत साइबर थाना को किया। इसके बाद साइबर डीएसपी कार्रवाई में जुट गए। और दोनों को पारसनाथ स्टेशन से बरामद किया। साइबर डीएसपी के अनुसार आरोपी सद्दाम रहने वाला गांवा के बादीडीह गांव का है। जहां आरोपी ने इसी स्टाईल में गांव की और अपने समुदाय की एक लड़की को फंसाया, और उसके साथ दुसरा शादी किया। फिर उसे तलाक दे दिया। जबकि सद्दाम ने पहली शादी माता-पिता के सहमति से 2011 में धनवार के कोडाडीह गांव में किया। लेकिन शादी के तीन साल बाद ही सद्दाम और उसकी पहली पत्नी रशीदा खातून के बीच तलाक हो गया। तो फेसबुक वाला स्टाईल अपनाकर सद्दाम ने तीसरा शादी धनबाद में किया। वहीं अब चाौथी शादी फेसबुक में लड़कियों को फंसाने वाले आरोपी सद्दाम डुमरी की विवाहिता से करने के प्रयास में था। लेकिन वक्त पर विहिप और परिजन सक्रिय हुए, और मामले को साइबर थाना पुलिस को जानकारी दिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons