गिरिडीह के सरिया में भाजपा प्रर्देश अध्यक्ष मंराडी का संकल्प महासभा, कहा झारखंड में पैसे दिए बगैर डेथ सर्टिफिकेट तक नहीं मिलता
गिरिडीहः
डुमरी उपचुनाव में हेमंत सरकार पर जमकर शब्दों के तीर चलाने वाले सूबे के सीएम सह भाजपा के प्रर्देश अध्यक्ष बाबूलाल मंराडी का संकल्प यात्रा का महासभा बुधवार को गिरिडीह के सरिया में आयोजित हुआ। सरिया में संकल्प महासभा में पार्टी के अध्यक्ष महादेव दुबे, जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व सांसद रवीन्द्र राय, पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो, भाजपा नेता परमेशवर मोदी समेत कई भाजपा नेता शामिल हुए। इस दौरान संकल्प महासभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रर्देश अध्यक्ष बाबूलाल मंराडी ने कार्यकर्ताओं के बीच देश में मोदी लहर चल रहा है। और इसका वजह पीएम मोदी के शासन और कार्यकाल है। आने वाले दिनों में कई राज्यों में भाजपा की सरकार बनना तय है। जिसमें झारखंड भी शामिल है। प्रर्देश अध्यक्ष मंराडी ने कहा कि देश में झारखंड भी उन कांग्रेस शासित राज्यों में शामिल है। लेकिन झारखंड में कांग्रेस के सहयोग से हेमंत सरकार है। और बगैर पैसे के कोई काम नहीं होता। मंराडी ने कहा कि झारखंड में बगैर पैसे के लोगों को डैथ सर्टिफिकेट तक नहीं मिलता। इसे बड़ा दुर्भाग्य का विषय और कुछ नहीं सकता, कि मृत्यु के बाद दिवगंत के परिजनों को अपनों के मृत्यु को प्रमाणित करने के लिए पैसे चुकाने पड़ते हो। मंराडी ने संकल्प यात्रा महासभा के दौरान हेमंत सरकार पर जमकर हमला किया। वहीं संकल्प महासभा को जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व सांसद रवीन्द्र राय और पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। जबकि संकल्प यात्रा महासभा में सरिया भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए थे। संकल्प यात्रा महासभा में काफी संख्या में समर्थकों का जुटान हुआ था।