LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहजम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

मन की बात कार्यक्रम को पूर्व सदर विधायक समेत गिरिडीह के भाजपा नेताओं ने देखा लाईव प्रसारण

गिरिडीहः
पीएम मोदी के मन की बात का 104वां एपीसोड रविवार को गिरिडीह में भाजपा नेताओं ने देखा। मन की बात कार्यक्रम को मंडल स्तर, बूथ स्तर पर देखा गया। तो भाजपा नेताओं ने अपने-अपने कार्यालय में एलईडी लगाकर मन की बात कार्यक्रम को देखा। पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी के आवासीय कार्यालय में एलईडी लगाकर मन की बात कार्यक्रम को देखा। इस दौरान पूर्व सदर विधायक शाहाबादी के साथ महामंत्री संदीप डंगाईच, सुभाष चन्द्र सिन्हा, भाजपा नेत्री विनीता कुमारी, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को देखा। जबकि पांडेयडीह में ही भाजपा नेता दिलीप वर्मा ने भी समर्थकों और ग्रामीणों के साथ मन की बात को एलईडी लगाकर देखा। तो भाजपा नेता सुरेश साहु, चुन्नूकांत, महापौर सुनील पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार, संगीता सेठ समेत जिले भर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चौक-चोराहों पर एलईडी लगाकर पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को देखते दिखे। कई स्थानों पर तो मन की बात कार्यक्रम के लाईव प्रसारण से लोगों को जोड़ने के लिए भाजपा की और से खास व्यवस्था किया गया था।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons