गिरिडीह के महावीर कुटिया शिव मंदिर में हुआ भगवान शिव का भव्य रुद्राभिषेक, जुटे शिवभक्त
गिरिडीहः
सावन के मौके पर गुरुवार को गिरिडीह के महावीर कुटिया मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन हुआ। रुद्राभिषेक का आयोजन महावीर मंदिर सेवा समिति की और से किया गया। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पुजारियों के वैदिर मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक में अमित अग्रवाल सपत्नीक शामिल हुए। तो वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ही पति-पत्नी ने नीलकठ महादेव का दूग्धाभिषेक भी किया। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा भगवान शिव के मंदिर की सजावट भी काफी आर्कषक तरीके से किया था। कई घंटे तक चले रुद्राभिषेक में नीलकमल भरतिया, अनिल भूदोलिया, लाला केडिया, मिठ्ठु खंडेलवाल और राजेश जालान समेत अन्य सदस्यों ने महत्पूर्ण भूमिका निभाया। रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना के क्रम में शिवभक्तों ने मिशन चन्द्रयान-3 की सफलता के लिए भगवान शिव का आभार जताया। तो विश्व शांति का भी कामना किया। वहीं रुद्राभिषेक के बाद भक्तांे के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।