LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले परिवार कल्याण पखवारा का विधिवत् हुई शुरूआत

  • उपायुक्त ने जागरूकता रथ को किया रवाना, वर्ष 2022 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित
  • गिरिडीह जिला का प्रजनन दर सबसे अधिक, जनवृधि दर में कमी लाना आवश्यक: उपायुक्त

गिरिडीह। समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की उपस्थिति में 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले परिवार कल्याण पखवारा की शुरुआत की गई। इस दौरान लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को भी रवाना किया गया। रथ के माध्यम से ग्रामिणों को परिवार कल्याण की योजनाओं से अवगत कराया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2022 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तिसरी के डॉक्टर रंजीत और उनके टीम के स्वास्थकर्मी के अलावे शिवम क्लिनिक की महिला डॉक्टर इंदिरा सिंह, बिरनी एएनएम पुष्पा बरनवाल, गांडेय एएनएम रंजना कुमारी, उषा कुमारी, चंदार्नी बेशरा, सुनीता कुमारी, मधुमाला कुमारी, अंशु ऐंड, रीना हेंब्रम, नीलम कुमारी, सहिया रीता वर्मा, संगीता कुमारी, सीता देवी, बबिता देवी, रंजू मंडल, उषा पांडे, गीता देवी, गुड़िया देवी के साथ बेस्ट बीटीटी प्रीति देवी, मंजू कुमारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित की शुरुआत करते हुए उपायुक्त श्री लकड़ा ने कहा कि गिरिडीह में प्रजनन दर बहुत अधिक है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परिवार कल्याण आयामों के तहत जनवृधि दर में कमी लाना है। इसके लिए परिवार नियोजन के विभिन्न आयामों का प्रयोग अतिआवश्यक है। कहा कि वर्तमान समय में विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या भारत की है। अधिक जनसंख्या देश के व राज्यों के संसाधनों पर काफी बुरा प्रभाव डालती है। जमीन, अनाज, जल, जलवायु, आदि पर इसका बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है। कहा कि जिले की ग्रामीण आबादी बहुत ज्यादा है। गिरिडीह जिले में प्रजनन दर 2.4 प्रतिशत है जो कि राष्ट्रीय व राज्य के भी प्रजनन दर से अधिक है। इसलिए सभी लोगों को मिलकर इसमें कमी लाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन के द्वारा बताया गया कि भारत का प्रजनन दर 2 प्रतिशत, झारखंड का प्रजनन दर 2.3 प्रतिशत और गिरिडीह जिला का प्रजनन दर 2.4 प्रतिशत है जो कि बहुत अधिक है, एवं इसे कम करने की आवश्यकता है। कहा कि प्रजनन दर कम करने को लेकर लोगों को परिवार कल्याण के विभिन्न साधनों के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम में डीडीसी शषिभूषण मेहरा, अपर समाहर्ता, प्रशिक्षु आईएएस, सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, एएनएम, सहिया समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम का संचालन डीपीएम प्रतिमा कुमारी कर रही थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons