गिरिडीह के बगोदर में सड़क हादसे में दो बाईक सवार युवकों की हुई मौत
गिरिडीहः
गिरिडीह के बगोदर थाना इलाके के अटका-मुंडरो रोड में विहारो मोड़ के समीप बाईक के पेड़ में टकराने से दो युवकों की मौत हो गया। घटना के बाद घटनास्थल में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस दौरान जानकारी मिली, तो बगोदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। और मृृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार अटका निवासी सुरेश मंडल और और मुंडरो के बखरीडीह गांव निवासी वासुदेव महतो दोनों दोस्त थे। और एक बाईक से दोनों अटका से मुंडरो जा रहे थे। इसी दौरान जब दोनों का बाईक विहारो मोड़ के समीप पहुंचा, तो स्पीड अधिक रहने के कारण बाईक का संतुलन बिगड़ गया। और एक पेड़ में टकरा गया। घटना में दोनों को गंभीर चोट लगा। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधी बंधन महतो ने अपने वाहन से पहले दोनों को बगोदर ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सुरेश मंडल को मृतक घोषित कर दिया। जबकि वासुदेव महतो को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग भेजा गया। जहां इलाज के क्रम में वासुदेव का भी मौत हो गया।