LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

कबीर ज्ञान मंदिर में आयेाजित मां ज्ञान महायज्ञ के दूसरे दिन हुए कई अनुष्ठान

  • भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेता हुए शामिल, मां ज्ञान द्वारा रचित पुस्तक हमारे राम का किया विमोचन
  • कबीर साहब से मिली थी समाज को सनातन से जोड़ने की प्रेरणा: मां ज्ञान
  • श्री कबीर ज्ञान मंदिर से आध्यात्मिक चेतना के साथ ही लहरा रहा सनातन धर्म का भगवा: बाबूलाल

गिरिडीह। गुरु पूर्णिमा के मौके पर श्री कबीर ज्ञान मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय सद्गुरु मां ज्ञान महायज्ञ के दौरान सनातन धर्म की संस्कृति की अविरल गंगा पिछले दो दिनों से बह रही है। सद्गुरु मां ज्ञान महायज्ञ के दुसरे दिन मंगलवार को कबीर ज्ञान मंदिर आश्रम में कई अनुष्ठान हुए। जिसमें भाजपा के नवमनोनित प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मंराडी, पूर्व मंत्री चन्द्रमोहन प्रसाद, पूर्व सांसद रवीन्द्र राय, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, भाजपा अध्यक्ष महादेव दुबे सहित कई भाजपाई शामिल हुए। पहले पहर में मां ज्ञान द्वारा रचित पुस्तक हमारे राम का विमोचन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कबीर ज्ञान मंदिर आश्रम परिसर में ही महायज्ञ का किया गया। जिसमें कबीर साहब के बीजक ग्रंथ के मंत्रोच्चार से महायज्ञ में हजारांे भक्तों ने मां ज्ञान के सानिध्य में पूर्णाहुति दिया।

अनुष्ठान के दौरान ही आश्रम के स्वयं सेवक बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। जिसमें आश्रम के बच्चों में वाणी, ईरा, शिवांशी, अनिका समेत अन्य बच्चों द्वारा सद्गुरु ने कर दी धुलाई मेरे मन का, पर आधारित नृत्य पेश किया। बच्चों द्वारा ही लक्ष्मी की कृपा और किराट की भक्ति पर नाट्य पेश किया गया। इन नाटकों के माध्यम से श्रद्धालुओं को गुरु के महत्व से अवगत कराया गया।

मौके पर मां ज्ञान ने भक्तों के बीच संदेश दिया कि सत्संग की गंगा में आज हर कोई डूबकी लगा रहा है। क्योंकि गिरिडीह के कबीर ज्ञान मंदिर में भगवान विष्णु और कबीर साहब का विग्रह स्थापित है। जहां आध्यात्मिक चेतना का जागरण पूरे जिले में होता है। मां ज्ञान ने कबीर साहब को सनातन धर्म का पुरोधा बताते हुए कहा कि समाज को सनातन से जोड़ने की प्रेरणा कबीर साहब ने ही दिया था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मंराडी, पूर्व मंत्री चन्द्रमोहन प्रसाद, पूर्व सांसद रवीन्द्र राय ने कहा कि वो काफी साल बाद कबीर ज्ञान मंदिर में पहुंचे है। इतने सालों में कबीर ज्ञान मंदिर से अब भी आध्यात्मिक चेतना के साथ सनातन धर्म का भगवा लहरा रहा है। कहा कि वो जानकार हैरान है कि मां ज्ञान ने अब तक 60 से अधिक पुस्तकों की रचना की है और उनकी नई रचना हमारे राम है। कहा कि मर्यादा पुरुषोतम राम समाज के लिए एक बड़े आईना है, जिनसे सनातन धर्म की पहचान बनी है।

श्री कबीर ज्ञान मंदिर आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम जहां हजारांे की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हुए आध्यात्म की गंगा में डूबकी लगाते दिखे। वहीं अनुष्ठान को सफल बनाने में सिद्धांत कंधवे, किशोर सिंह, अरुण माथुर, विवेक गुप्ता, अनिता सिन्हा समेत आश्रम के कई स्वयं सेवक लगे हुए थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons