भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस पहुंचे गिरिडीह, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हुए शामिल
- बैठक के दौरान झारखंड में संगठन विस्तार सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा
- विपक्ष में एक बजाय पीएम के कई दावेदार जबकि देश का समिकरण मोदी के पक्ष में: पशुपति पारस
गिरिडीह। भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचे और शहर के एक होटल में आयोजित पार्टी के प्रदेष कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री का स्वागत पार्टी के प्रर्देश अध्यक्ष राजकुमार राज, रंजीत राम, विनीत कुमार और पीयूष सागर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पूरे गर्मजोशी के साथ किया। इस दौरान 101 किलो के गेंदा फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, सिद्धू-कान्हो, फुल झानो, चांद भैरव के अलावे स्वर्गीय रामविलास पासवान के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। मौके पर बीएनएस डीएवी की छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया गया।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार समेत अन्य मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। साथ ही बैठक में आगामी होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत के क्रम में केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बिहार के नीतिश सरकार पर जमकर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष एकजुट होने का प्रयास कर रही है। लेकिन विपक्ष में एक के बजाय कई पीएम उम्मीदवार है। लेकिन देश का राजनीतिक समीकरण सिवाय मोदी को 2024 में किसी और को पीएम बनते नहीं देखना चाहती है। कहा कि देश के यशस्वी और सभी के चहेते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का समग्र विकास हुआ है। 2014 से देश की अर्थव्यवस्था सुधरी है और आज उस परिस्थिति तक देश की अर्थव्यवस्था पहुंच चुकी है कि अन्य देश भारत से मदद मांग रहें है। यह हम सभी भारत वासियों के लिए गौरव की बात है।

कहा कि वर्ष 2024 में एक बार फिर से तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे। कहा कि बिहार में 40 लोकसभा सीट है सभी लोकसभा सीट पर एनडीए के साथ गठबंधन के साथ लोजपा पार्टी खड़ी है और पूरी तत्परता से एनडीए को मजबूत बनाने का काम करेगी।
इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज, राष्ट्रीय महासचिव रामजी सिंह, प्रदेश प्रधान महासचिव मुकेश कुमार, संसदीय बोर्ड झारखंड के अध्यक्ष बबलू सागर मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष युवा रंजीत राम ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखं डमें संगठन का विस्तार करने पर जोर दिया।