LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

गिरिडीह पहुंची राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राज सिंधवे

  • बेंगाबाद के कर्णपुरा में आयोजित कार्यक्रम में हुई शामिल, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह
  • कहा पीएम मोदी के नौ वर्षों के कार्यकाल से जनता को कराए अवगत

गिरिडीह। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राज सिंधवे बुधवार को गिरिडीह पहुंची और गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बेंगाबाद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। गिरिडीह के बेंगाबाद में राजस्थान की पूर्व सीएम के आगमन होने से भाजपा के कार्यकर्ताओं में एक अलग ही उमंग और उत्साह देखने को मिला। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश भाजपा के बालमुकुंद सहाय, जमुआ विधायक केदार हाजरा, राकेश प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नुकांत, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, यदुनंदन पाठक, दिलीप वर्मा, महिला मोर्चा की शालिनी वैश्खियार सहित अन्य भाजपाईयों ने पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राज सिंधवे का स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राज सिंधवे ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे महाजनसंर्पक अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार के नौ वर्षाे के कार्यकाल कि उपलब्धियां को गिनाया जा रहा है। कहा कि इस महा जनसंर्पक अभियान को सफल बनाने में पार्टी कार्यकर्ताओं का सबसे अधिक योगदान देने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पीएम नरेन्द्र मोदी के लिए जनता से समर्थन मांगना है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons