प्रधान गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाई गई हरगोविंद सिंह का प्रकाश पर्व
- शब्द कीर्तन व लंगर का हुआ आयोजन
गिरिडीह। सिख समुदाय के छठें गुरु हरगोंविद साहिब का प्रकाश पर्व सोमवार को स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाई गई। प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारे से लेकर दरबार साहिब की सजावट भी काफी खास तरीके से की गई थी। इस दौरान सुबह से ही सिख समुदाय के श्रद्धालुओं की भीड़ प्रधान गुरुद्वारे में जुटने लगी थी। वहीं स्थानीय रागी जत्था भाई हरप्रीत सिंह टीम ने इस दौरान शब्द-र्कीतन पेश किया। जबकि पिछले 48 घंटे से चल रहे अखंड पाठ का समापन भी हुआ। शब्द-र्कीतन और अखंड पाठ के बाद गुरुद्वारे में लंगर का भी आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में भक्तों ने लंगर चखा।
गुरुद्वार सिंह सभा के पूर्व प्रधान और सलूजा गोल्ड के चौयरमेन डा. अमरजीत सिंह सलूजा ने इस दौरान बताया कि सिख पंथ के छंठे गुरु गुरु हरगोंविद सिंह माने जाते है और हर साल हरगोविंद सिंह के प्रकाश पर्व को लेकर खास पाठ का आयोजन किया जाता है। कहा कि सिख समुदाय में वीरता की मिसाल गुरु हरगोविंद सिंह ने ही किया था। क्योंकि मुगल शासकों के अत्याचार से लड़ने के लिए हरगोविंद सिंह ने ही सिख समुदाय में वीरता पैदा किया था।
मौके पर ऋषि सिंह सलूजा, नरेन्द्र सिंह सलूजा, चरणजीत सिंह सलूजा, त्रिलोचन सिंह, तरणजीत सिंह सलूजा, सतविंदर सिंह सलूजा, जोरावर सिंह सलूजा, देवेद्र सिंह, ऋषि चावला समेत काफी संख्या में सिख समुदाय के साथ कई दुसरे समुदाय के लोग भी शामिल हुए थे।