LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

पचम्बा के खावा में जमीन विवाद में दो गोतिया के बीच चली गोली

  • एक पक्ष के लोगों ने छूसरे पक्ष पर लगाया तीन राउंड फायरिंग व मारपीट करने का आरोप
  • घटना स्थल पर मिला खोखा, जांच में जूटी पुलिस

गिरिडीह। विगत कुछ वर्षों से गिरिडीह में जमीन विवाद पुलिस के साथ साथ आम लोगों के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। खासकर जमीन के कारोबार में उद्योगपतियों व सफेदपोष के शामिल होने से आए दिन जमीन विवाद को लेकर मारपीट व गोली चलने की घटना आम होने लगी है। ताजा मामला पचम्बा थाना क्षेत्र के खावा की है। जहां बिती रात दो गोतिया के बीच हुए जमीन विवाद में तीन राउंड गोली चलाई गई है। इस दौरान बाउंड्री को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही एक व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट भी की गई है।

घटना के बाबत बताया जाता है कि खावा निवासी सोमर मंडल और घनश्याम मंडल के बीच चल रहे जमीन विवाद को लेकर कई दफा पंचायत भी हो चुकी है। इसी क्रम में जमीन पर बाउंड्री देने का काम एक पक्ष के सोमर मंडल के द्वारा किया जा रहा था। वहीं रविवार को दूसरे पक्ष के धनश्याम मंडल ने विरोध करते हुए काम बंद करवा दिया। सोमर मंडल की माने तो बीती रात घनश्याम मंडल, खूबलाल मंडल, हुलास मंडल, विकास मंडल समेत 8-10 लोग उनके घर आए और दरवाजे पर तीन रांउड फायरिंग कर दी। इस दौरान उक्त लोगों ने उसके भाई खेमन मंडल की जमकर पिटाई भी की।

इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पचंबा थाना पुलिस ने उक्त स्थल से खोखा बरामद करने के साथ मामले की जांच मे ंजूट गई है। हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी तो नही हुई है। पचम्बा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह का कहना है कि गोतिया के बीच जमीन का विवाद है। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग व मारपीट करने का आरोप लगाया है। मौके से खोखा बरामद भी किया गया है। जिसके आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons