LatestNews

तिसरी में ननद के ससुराल में ममेरे देवर ने किया विवाहिता के साथ दुष्कर्म, देवर समेत ननद के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

गिरिडीहः
गिरिडीह के तिसरी थाना इलाके की विवाहिता ने अपने ममेरे देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर तिसरी थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। हालांकि दुष्कर्म की यह घटना तीन माह पहले नवंबर का बताया जा रहा है। लेकिन आरोपी देवर के परिजनों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने के तीन माह बाद शनिवार को पीड़िता तिसरी थाना पहुंची। और देवर श्रवण कुमार रविदास समेत ननद के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आवेदन दी। आरोपी देवर भी तिसरी थाना क्षेत्र के राणाडीह गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। थाना को दिए आवेदन में पीड़िता ने आरोपी ममेरे देवर श्रवण कुमार पर जहां अपनी बहन के घर ले जाने के नाम पर बहन के घर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले उसकी ननद मनीता कुमारी ने ही उसे फोन कर तीन माह पहले अपने घर भेंट करने के नाम पर बुलाई थी। लेकिन पीड़िता भी यह कहकर जाने से इंकार कर दी, कि उसे मनीता के ससुराल का रास्ता नहीं पता। इसके बाद मनीता ने कहा कि वह अपने भाई को उसे लाने के लिए भेज रही है। जानकारी के अनुसार मनीता अपने ससुराल में थी। लेकिन पीड़ित भाभी को फोन कर झूठ कहा कि वह अपने मायके में है। इस बीच पीड़िता ने अपने पति को फोन कर मामले की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार पीड़िता का पति दुसरे राज्य में नौकरी करता है। लिहाजा, बहन से मिलने के नाम पर पति ने भी पत्नी को उसके घर जाने को कह दिया। इस दौरान जब आरोपी देवर श्रवण कुमार पीड़िता को उसके घर लेने पहुंचा। और बाईक से अपनी बहन के ससुराल तिसरी के कोनीचक गांव ले गया। देवर पर पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी ने अपने बहन के ससुराल में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद उसकी ननद ने अपने आरोपी भाई को घर से भगा दी। इधर तीन माह बाद पीड़िता द्वारा थाना को दिए आवेदन के आधार पर पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons