भाजपा के नगर समेत जिले के सभी मंडल स्तर पर हुई कार्यसमिति की बैठक
- मोदी सरकार के योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से शुरू होने वाले जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने पर दिया गया जोर
गिरिडीह। केन्द्र की मोदी सरकार के योजनाओं की जानकारी जनज न तक पहुंचाने के उद्देश्य से आगामी 30 मई से शुरू होने वाल जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने को लेकर रविवार को नगर सहित जिले के सभी मंडल स्तर पर कार्यसमिति की बैठक हुई। शहर के बरनवाल धर्मशाला में पार्टी के नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा की अध्यक्षता में नगर कार्यसमिति की बैठक हुई। जिसमें पार्टी के निर्वतमान विधायक निर्भय शाहाबादी, अध्यक्ष महादेव दुबे, महामंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा, प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू, चुन्नूकांत, पूर्व महापौर सुनील पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, सांसद प्रतिनिधी दिनेश यादव सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी का महाअभियान शुरु हो चुका है। जिसका उद्देश्य सिर्फ जनता तक मोदी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाना है। पिछले नौ साल के कार्यकाल की तुलना 2014 के पहले के कार्यकाल से जनता को अवगत कराना है। कहा कि जनता एक बार फिर 2024 के लिए पीएम मोदी को देश की सत्ता के बागडोर सौंपने के प्रति उत्सुक है। फिर भी पार्टी आलाकमान के निर्देश पर एक-एक कार्यकर्ता अब खुद को पूरी तरह से इलेक्शन मोड में तैयार कर चुके है और इसलिए जनसपंर्क अभियान को तेज किया जा रहा है।
बैठक में भाजपा नेता संजीत सिंह पप्पू, मनोज संघई, रंजीत सिंह, विशाल मंडल, भाजपा महिला मोर्चा की विनीता कुमारी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष संगीता सेठ, किरण पांडेय, ज्योति शर्मा, अमर सिन्हा, सुभाष साहु, पवन शर्मा, दीपक शर्मा, शंकर पंडित, विजय पिलानिया, रीना शर्मा, संजू देवी समेत कई भाजपा नेता और महिला मोर्चा की नेत्री शामिल हुई थी।