LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

बूथ सशक्तिकरण अभियान को गिरिडीह भाजपा ने किया तेज, अध्यक्ष के साथ सांसद प्रतिनिधी हुए शामिल

गिरिडीहः
गिरिडीह भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान पूरे जिले में तेजी से चल रहा है। संसद में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु द्वारा केन्द्र के मोदी सरकार के कार्यकाल का किए गए तारीफ से भी ग्रामीण इलाके के वोटरों को अवगत कराने का अभियान तेजी से जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में पार्टी के अध्यक्ष महादेव दुबे के नेत्तृव में शक्ति केन्द्र कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक इलाकों में भाजपा के नेता पहुंचे। और अल्पसंख्यकों को मोदी सरकार के कार्यकाल की जानकारी दिया। और कहा कि अब चुनाव आने वाला है। कई राजनीतिक दल उन तक वोट के लिए आएगें। लेकिन अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए मोदी सरकार ने जो काम किया। उसकी चर्चा पूरे विश्व में हो रहा है। वोटरों को मोदी सरकार के कार्यकाल से अवगत कराने के क्रम में सांसद प्रतिनिधी दिनेश यादव ने भी कई महत्पूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि ट्रिपल तलाक जैसी कुरीतियों से मोदी सरकार ने ही मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति दिलाया। इधर निगम के कई वार्डो में चले बूथ सशक्तिकरण और शक्ति केन्द्र अभियान के दौरान भाजपा नेता हरमिंदर सिंह बग्गा, उत्तम पांडेय, पप्पू और महेन्द्र दास समेत कई मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons