LatestNewsझारखण्डराज्य

शहरी क्षेत्र में टोटो की जांच को लेकर चलाया गया संघन जांच अभियान

  • टोटो चालकों के लाइसेंस और कागजात की की गई जांच, करीब 40 टोटो किए गए जप्त

गिरिडीह। शहरी क्षेत्र के बड़ा चौक, कालीबाड़ी चौक, टावर चौक, समेत पचंबा में शनिवार को संघन टोटो वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 40 टोटो जप्त किया गया। अभियान का नेतृत्व डीएसपी संजय राणा और एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह कर रहे थे। इस दौरान टोटो चालक से रजिस्ट्रेशन व अन्य कागजातों की जांच की गई। गौरतलब है कि शहरी क्षेत्र में टोटो की संख्या काफी बढ़ गई है। जिसके कारण जाम की समस्या और लोगों को आवागमन करने में परेशानी होती है। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अब कार्रवाई शुरू कर दी है।

मौके पर डीएसपी संजय राणा ने बताया की इन दिनों शहरी क्षेत्र में टोटो की संख्या काफ़ी बढ़ गई है। जिसके कारण यातायात समस्या उत्पन्न होती है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से टोटो की जांच की जा रही है। जांच के दौरान रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस आदि कागज़ात नहीं पाए जाने पर टोटो को सीज किया जाएगा।

अभियान में मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय कुमार राम, यातायात थाना प्रभारी प्रेम रंजन उराव, सब इंस्पेक्टर कृष्णकांत, इमरान खान, समीर अंसारी, किशोर राज सहित जवान मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons