LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

महापारना के बाद श्री सम्मेद शिखर पहाड़ से नीचे उतरे जैन मुनि प्रसन्न सागर जी महाराज

  • भक्तों ने किया ऐतिहासिक रूप से स्वागत, हेलिकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा
  • मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के अलावे कई देशो से पहुंचे है जैन समाज के लोग

गिरिडीह। श्री सम्मेद शिखर जी पर 596 दिनां के एकांतवास और कठिन साधना के बाद जैन मुनि श्री प्रसन्न सागर जी महाराज शनिवार को श्री सम्मेद शिखर जी पहाड़ से नीचे उतरे। उनके नीचे उतरने पर जैन समाज के द्वारा ऐतिहासिक रूप तरीके से जैन मूनि का स्वागत किया। इस दौरान अहले सुबह सम्मेद शिखर मधुबन के पारसनाथ पहाड़ के टोंक में ही महापारना आहार किया।

इसके बाद मुनि श्री प्रसन्न सागर जी महाराज को एक खास पालकी से भक्तो ने कांधे पर लिए उतरना शुरू किया और जब पहाड़ के छेत्रपाल के समीप पहुंचे, तो भारत के अलावे दुसरे देशों से आए करीब बीस हजार से अधिक जैन समाज के लोगों ने जोरदार तरीके से उनका स्वागत किया। जिसे देख कर पूरा मधुबन उत्साहित हो गया।

जैन बेंड पार्टी और अलग अलग राज्य से आए आदिवासी समुदाय के लोगां ने अपने परंपरा से झूमते हुए मुनि श्री का स्वागत किया। वहीं जैन समाज की महिलाआें और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान मुनि श्री के पालकी पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। फिलहाल जैसे जैसे उनकी पालकी नीचे उतर रही है उनके स्वागत के लिए जुटे 30 हजार से अधिक भक्तो की भीड़ पलक पांवड़े खड़ी थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons